Politics

लूणदा में पहली बार SC की सरपंची, OBC दावेदारों के अरमान धरे रह गए; अमरपुरा जागीर में OBC का खुला पिटारा”

अमरपुरा जागीर में ओबीसी का बनेगा सरपंच, लॉटरी खुलते ही बदले चुनावी समीकरण

Y

Yuvraj Pachori

Journalist

September 24, 2026

3 min read

Share:
लूणदा में पहली बार SC की सरपंची, OBC दावेदारों के अरमान धरे रह गए; अमरपुरा जागीर में OBC का खुला पिटारा”

लूणदा। आगामी पंचायतीराज चुनाव 2026 को लेकर गुरुवार को भीण्डर पंचायत समिति क्षेत्र में सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। लॉटरी के परिणाम सामने आते ही गांवों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गईं। लूणदा ग्राम पंचायत में सरपंच पद एससी ओपन के लिए आरक्षित हुआ है, जबकि अमरपुरा जागीर में ओबीसी ओपन सीट तय हुई है। प्रदेश में सरपंच और वार्ड पंचों के आरक्षण की प्रक्रिया 24 सितंबर को उपखंड स्तर पर निर्धारित थी।

पहली बार एससी के खाते में लूणदा की सरपंची

लूणदा ग्राम पंचायत में इस बार आरक्षण ने कई दावेदारों के चुनावी समीकरण बदल दिए हैं। लूणदा में पहली बार एससी वर्ग के लिए सरपंच पद आरक्षित हुआ है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार लूणदा ग्राम पंचायत की कुल आबादी 5248 थी। इनमें एससी वर्ग की आबादी 363 तथा एसटी वर्ग की आबादी 2529 बताई गई है। शेष आबादी सामान्य एवं ओबीसी वर्ग की है।  जानकारी के अनुसार पूर्व में लूणदा ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए एससी वर्ग का आरक्षण नहीं हुआ था। इस बार आरक्षण प्रक्रिया में एससी वर्ग के लिए सीट निकलने से गांव की राजनीति में नया समीकरण बन गया है।

ओबीसी सीट की उम्मीद लगाए बैठे दावेदारों को झटका

लूणदा में कई ओबीसी वर्ग के भावी सरपंच आरक्षण की लॉटरी पर नजर लगाए बैठे थे। उम्मीद थी कि इस बार सीट ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित होगी और चुनावी मैदान में उतरने का रास्ता साफ होगा। लेकिन लॉटरी में एससी ओपन सीट निकलने के बाद इन दावेदारों के अरमानों पर पानी फिर गया।

वहीं, दूसरी ओर अमरपुरा जागीर में ओबीसी ओपन सीट निकलते ही संभावित दावेदारों की सक्रियता बढ़ गई है। अब यहां ओबीसी वर्ग से सरपंच पद के लिए दावेदार सामने आने लगे हैं और गांव की चुनावी तस्वीर तेजी से बदलने की संभावना है। वहीं सरपंचों मे देखे तो कांग्रेस समर्थित प्रकाश चन्द्र सुथार, शिवनारायण जाट भाजपा से समर्थित  गोविन्द सुथार व भाजपा केरेश्वर मंडल भवर लाल जाट दावेदार मानें जा रहे है। 

लूणदा में अब तक किसके हाथ रही सरपंची?

  • 1985-1990: विजय सिंह कृष्णावत — सामान्य सीट
  • 1990-1995: रतन लाल धाकड़ — ओबीसी सीट
  • 1995-2000: कन्हैया लाल मीणा — एसटी सीट
  • 2000-2005: भैरू सिंह चौहान — सामान्य सीट
  • 2005-2010: भंवरी बाई धाकड़ — ओबीसी महिला
  • 2010-2015: भारत सिंह कृष्णावत — सामान्य सीट
  • 2015-2020: नारायण लाल मीणा — सामान्य सीट
  • 2020-2026: गोदावरी धाकड़ — महिला अनारक्षित सीट

अब 2026 के चुनाव में पहली बार एससी ओपन सीट होने से लूणदा की चुनावी तस्वीर पूरी तरह नए रंग में नजर आएगी।

अमरपुरा जागीर में आरक्षण ने खोले नए रास्ते

अमरपुरा जागीर ग्राम पंचायत में इस बार ओबीसी ओपन सीट आरक्षित हुई है। ऐसे में ओबीसी वर्ग के संभावित सरपंच दावेदारों की सक्रियता बढ़ना तय माना जा रहा है। लंबे समय से चुनावी तैयारी कर रहे दावेदार अब आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के बाद अपने समीकरण बैठाने में जुट गए हैं।

Image

अमरपुरा जागीर में अब तक की सरपंची

  • 1980-1985: छगन लाल जैन — सामान्य सीट
  • 1985-1990: जवान सिंह राठौड़ — सामान्य सीट
  • 1990-1995: जवान सिंह राठौड़ — सामान्य सीट
  • 1995-2000: बालू लाल सुथार — ओबीसी सीट
  • 2000-2005: मांगी लाल मीणा — एसटी सीट
  • 2005-2010: चम्पा लाल जाट — सामान्य सीट
  • 2010-2015: प्रताप लाल मीणा — सामान्य सीट
  • 2015-2020: सोसर देवी भावपुरा — सामान्य महिला सीट
  • 2020-2026: धन्नी देवी भावपुरा — एसटी महिला सीट

आरक्षण की लॉटरी के साथ ही लूणदा और अमरपुरा जागीर दोनों में चुनावी बिसात बदल गई है। अब दावेदारों की नजर नामांकन और चुनावी रणनीति पर रहेगी।

 

Share:

Related Articles

भाजपा ने स्थानीय युवा चेहरे चुण्डावत पर जताया भरोसा,कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय मैदान में
Politics

भाजपा ने स्थानीय युवा चेहरे चुण्डावत पर जताया भरोसा,कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय मैदान में

By Yuvraj Pachori|Oct 13, 2026
चुनावी रणभेरी के बीच भाजपा-कांग्रेस में गुटबाजी, दोनों दलों के नेता अलग-अलग खेमों में बंटे
Politics

चुनावी रणभेरी के बीच भाजपा-कांग्रेस में गुटबाजी, दोनों दलों के नेता अलग-अलग खेमों में बंटे

By Yuvraj Pachori|Oct 12, 2026
चुनावी माहौल में लूणदा से एक कदम आगे अमरपुरा जागीर, पेयजल और रोशनी की व्यवस्थाओं को लेकर गांवों में चर्चा तेज
Politics

चुनावी माहौल में लूणदा से एक कदम आगे अमरपुरा जागीर, पेयजल और रोशनी की व्यवस्थाओं को लेकर गांवों में चर्चा तेज

By Yuvraj Pachori|Oct 10, 2026
लूणदा-अमरपुरा जागीर में 26 साल बाद एसटी वर्ग को आरक्षण
Politics

लूणदा-अमरपुरा जागीर में 26 साल बाद एसटी वर्ग को आरक्षण

By YUVRAJ PACHORI|Sep 23, 2026