Local News

उदपुरा में लाखों के सोने-चांदी के जेवर पार, तिजोरी तोड़कर चोरी की बड़ी वारदात

Y

Yuvraj Pachori

Journalist

July 21, 2026

3 min read

Share:
उदपुरा में लाखों के सोने-चांदी के जेवर पार, तिजोरी तोड़कर चोरी की बड़ी वारदातBREAKING

लूणदा। लूणदा कस्बे के निकटवर्ती उदपुरा गांव में लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरों ने एक महीने बंद सूने मकान को निशाना बनाते हुए दूसरी मंजिल पर दीवार में फिट लोहे की तिजोरी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण  पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर कानोड़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रार्थी रविन्द्र चौहान ने कानोड़ थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनके मकान की दूसरी मंजिल पर दीवार में फिट एक बड़ी लोहे की तिजोरी रखी हुई थी। तिजोरी में गिरवी रखे गए लगभग 40 किलो चांदी के आभूषण (कड़िया, कंदौरा, हमली सहित अन्य सामान), चार तोले सोने के बाजूबंद, सोने की आड़, हाथ के सोने के घेघर, लगभग आधा किलो चांदी के कड़े, 250 ग्राम चांदी की पायजेब सहित अन्य गिरवी रखे गए आभूषण सुरक्षित रखे हुए थे।

इसके अलावा तिजोरी में परिवार की पुस्तैनी धरोहर के रूप में 10 ग्राम का सोने का बिस्किट, एक तोला सोने का सिक्का, तीन तोला सोने की चेन, डेढ़ तोला सोने की चेन, 25 चांदी के सिक्के, लगभग 30 तोला चांदी के पोचे, मंगलसूत्र, रकड़ी, नेकलेस, कानों के आभूषण, चूड़ियां, अंगूठियां, सोने की पायजेब, डेढ़ तोले का मंगलसूत्र, दो सोने की अंगूठियां, चांदी की रकड़ी, शीशफूल तथा अन्य सोने-चांदी के आभूषण भी रखे हुए थे, जिन्हें चोर चोरी कर ले गए।

डेढ़ माह से बीमार, पीछे से हुई वारदात

प्राप्त जानकारी के अनुसार मकान मालिक मान सिंह पिछले लगभग डेढ़ माह से गंभीर रूप से बीमार हैं। कुछ दिन पूर्व उनका हार्ट का ऑपरेशन हुआ था और वर्तमान में वे उदयपुर में उपचार के बाद बेड रेस्ट पर हैं। इसी कारण मकान लंबे समय से बंद पड़ा हुआ था। रिपोर्ट के अनुसार मान सिंह की पत्नी करीब एक महीने बाद सोमवार शाम को उदपुरा स्थित मकान पर पहुंचीं। वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। इसके बाद जब वे दूसरी मंजिल पर पहुंचीं तो लोहे की तिजोरी का ताला भी टूटा मिला और उसमें रखा सारा कीमती सामान गायब था। इसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि चोरी की वारदात कब अंजाम दी गई। मकान काफी समय से बंद था, इसलिए घटना की सटीक समयावधि का पता नहीं चल सका है। कानोड़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा आसपास के लोगों से पूछताछ कर चोरी की वारदात का सुराग जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

Share:

Related Articles

इमली मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा, शिक्षक की मौत, रिश्तेदार घायल
Local News

इमली मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा, शिक्षक की मौत, रिश्तेदार घायल

Sep 10, 2026
कैसी व्यवस्था - पत्थरों और गाजर घास के बीच हुआ राष्ट्र पर्व, जर्जर भवन गिराने के एक साल बाद भी नए भवन का इंतजार
Local News

कैसी व्यवस्था - पत्थरों और गाजर घास के बीच हुआ राष्ट्र पर्व, जर्जर भवन गिराने के एक साल बाद भी नए भवन का इंतजार

By Yuvraj Pachori|Aug 15, 2026
इलाज के दौरान नाबालिग की मौत, गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप
Local News

इलाज के दौरान नाबालिग की मौत, गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप

Aug 10, 2026
बगदाराम राणा होंगे कानोड़ के नए तहसीलदार, छह कांस्टेबलों का भी हुआ तबादला
Local News

बगदाराम राणा होंगे कानोड़ के नए तहसीलदार, छह कांस्टेबलों का भी हुआ तबादला

By Yuvraj Pachori|Jul 11, 2026